टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग में खुले में बाल काटना एक नाई महंगा पड़ गया। पुलिस ने नाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उस पर मुकदमा दर्ज किया और 14 दिनों के लिए घर में ही कोरंटाइन कर दिया।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि पुलिस को राजमार्ग स्थित मुरारीनगर बस्ती के समीप एक नाई द्वारा बाल काटे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नाई लोगों के बाल काटता मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि सैलून संबंधी काम को आवश्यक सेवा से बाहर रखा गया है। ऐसे में नाई की ओर से कटिंग में सामाजिक दूरी का पालन न किये जाने व कोरोना संक्रमण का खतरा मानते हुए नाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले मे शांतिबाजार देवप्रयाग निवासी शमशाद पुत्र अब्दुल रशीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घर में ही 14 दिनों के लिए कोरंटाइन कर दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *