काशीपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए काशीपुर की काजीबाग मस्जिद समिति ने सराहनीय पहल की है। मस्जिद समिति ने ग्राम धीमरखेड़ा स्थित अपनी साढ़े आठ एकड़ भूमि क्वारन्टीन सेंटर अथवा अन्य उपयोग में लेने की पेशकश की है। मोहल्ला काजीबाग स्थित मस्जिद की भूमि धीमरखेड़ा में है। मस्जिद के सदर अब्दुल मालिक के प्रस्ताव पर समिति ने उक्त भूमि कोविड 19 की रोकथाम हेतु उपयोग में लाने की पेशकश की है। समिति के सचिव अली अनवर ने बताया कि यह भूमि आबादी से बाहर है। मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजे प्रस्ताव में मस्जिद की प्रबंध समिति ने कहा है कि सरकार चाहे तो अपने खर्च पर उक्त भूमि का उपयोग कोरोना संदिग्धों के लिए क्वारन्टीन सेंटर स्थापित करने अथवा किसी अन्य उपयोग में ले सकती है। मस्जिद समिति ने इस प्रस्ताव की प्रति केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी भेजी है। गौरतलब है कि कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने से उत्तराखंड में संक्रमण दूसरी स्टेज में पहुंच गया है। Post navigation नाई के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा हरिद्वार डीएफओ आकाश वर्मा व राजाजी टाइगर के निदेशक पीके पात्रो हटाए गए, नीरज शर्मा बने डीएफओ हरिद्वार