देहरादून । हिन्दी साहित्य भारती केन्द्रीय (अंतरराष्ट्रीय) कार्यकारिणी की तीसरी बैठक 8 मार्च 2024 से 10 मार्च, 2024 तक उत्तराखण्ड में होगी। बैठक में हिन्दी साहित्य भारती के पालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वान्तरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ सभी प्रदेशों के कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री, महामंत्री संगठन पदेन सदस्य के रूप में भाग लेंगे। विदेश कार्यकारिणी से अध्यक्ष, महामंत्री, महामंत्री संगठन के साथ दो अधिकृत पदाधिकारी भाग ले सकेंगे। इस बात की जानकारी डॉ रवीन्द्र शुक्ल, पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश केन्द्रीय (अंतरराष्ट्रीय) अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती ने दी। Post navigation Ram Mandir : राम लल्ला की काले पत्थर से बनी मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, 500 वर्षों का वनवास समाप्त