उत्तराखंड

87 विभिन्न खाद्य सामग्री और अन्य पदार्थों के मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

देहरादून। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर से जनपद में खाद्य सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों जांच एवं छापेमारी खाद्य सामग्री के सैम्पल प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (जिला अभिहित अधिकारी) जी.एस कण्डवाल ने अवगत कराया है कि आज जनपद के ऋषिकेश, विकासनगर, मसूरी और देहरादून के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फूड सेफ्टी अधिकारियों की अलग-अलग 5 टीमों द्वारा खाद्य सामग्री की विभिन्न दुकानों पर छापा मारते हुए दुकान के लाईसेंस चैक किये गये साथ ही उपस्थित खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये गये, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर तेल, मसाले, मावा, डेयरी उत्पाद, फूड और मिठाइयों के 22 सैम्पल लिये गये। इस दौरान 40 दुकानों और 3 सुपर स्टोर संचालकों को नोटिस निर्गत किया गया है, जिनकी लाईसेंस, पकैजिंग और मानक का उल्लंघन पाया गया। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए इस औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान के दौरान अब-तक कुल 87 विभिन्न खाद्य सामग्री और अन्य पदार्थों के मानकों के उल्लंघन के सम्बन्ध में नोटिस निर्गत किये गये हैं तथा संतोषजनक जवाब ना आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *