देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्वत द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों एवं आशा कार्यकर्तियों की टीम द्वारा अब तक कुल 73073 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।  आज सामुदायिक निगरानी का कार्य 37 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 217 व्यक्तियों से सम्पर्क कर किया गया। टीम द्वारा सम्पर्क किये जाने पर भगत सिंह कालोनी में 1 तथा केशवबस्ती डोईवाला में 1 कुल 2 संदिग्ध व्यक्ति पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया है। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 9700 व्यक्तियों से सम्पर्क करते हुए सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 62 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 37 सैम्पल प्राप्त हुए जिनकी समस्त की रिपोर्ट नेगिटिव है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18 है, जिसमें 04 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं, जिनमें 12 जमाती हैं। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने तथा  समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों एवं जनपद के निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर उपरोक्त लक्षणों के ईलाज के लिए आने वाले मरीजों का विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में कुल 110 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी, जिनके नाम एवं पते सम्बन्धित मेडिकल स्टोर द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराये गये हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *