देहरादून। न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हीकरण व सीलिंग का कार्य पुनः शुरू किया गया है। 12 सितम्बर को इस अभियान के अन्तर्गत 72 अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण व 450 अतिक्रमणों का सीमांकन कार्य सम्पादित करने के साथ ही अतिक्रमण किये गये 31 पार्किंग स्थलों पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस भी जारी किये गये हैं। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation हाईकोर्ट से विधायक देशराज कर्णवाल को मिली राहत, जाति प्रमाणपत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज पूर्व मुख्यमंत्रियों का बकाया माफ करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा