देहरादून। न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हीकरण व सीलिंग का कार्य जारी रहा। 27 सितम्बर को इस अभियान के अन्तर्गत 72 अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण व 287 अतिक्रमणों का सीमांकन व 31 अतिक्रमणों के चिन्हीकरण के कार्य सम्पादित करने के साथ ही अतिक्रमण किये गये 106 भवनों के सीलिंग, पार्किंग स्थलों पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस भी जारी किये गये हैं। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation दो दिवसीय औद्योगिक शिखर सम्मेलन का हुआ उद्घाटन उत्तराखण्ड में विभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू