देहरादून। कोरोना लॉकडाउन जब से लागू हुआ तब से उत्तराखंड में वाइन शॉप बंद थीं, जिन्हें लॉकडाउन थ्री के पहले दिन खोल दिया गया है। 40 दिन बाद शराब के ठेके खुलने पर शॉप के बाहर लंबी लाइन लगी दिखीं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। भीड़ कई कई जगह बेकाबू होती नजर आई। शहर में कुछ शराब की दुकान न खुलने से कुछ उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी। पहले दिन शहर के भीतर अंधिकांश ठेके न खुलने के कारण देशी शराब के लिए मारामारी देखने को मिली। ऊपर से खुली दुकानों में से कई पास रैगूलर ब्रांड नहीं मिल पाया। सोमवार से पाबंद क्षेत्रों को छोड़कर शराब और बीयर की दुकानें खोली गई। इस दौरान सेल्समैन ग्लव्स पहने दिखे। दुकानों के बाहर खरीदारों के बीच छह फीट की दूरी रखनी अनिवार्य की गयी थी। एक दुकान पर पांच से ज्यादा लोगों के खड़े रहने पर पाबंदी लगाई गयी थी। इसके अलावा यदि पांच से अधिक लोग रहते हैं तो पांचवें से छठे व्यक्ति के बीच 10 फीट का अंतर रखना पड़ा। दुकान के अंदर और बाहर सैनिटाइजर भी रखने के आदेश दिए गए थे। ताकि सफाई का ध्यान रखा जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन के आदेश है कि यदि शराब ठेकों पर सोशल डिस्टेंस की अनदेखी हुई तो ठेका संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा हुआ तो ठेके को बंद कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ा मखौल, ठेके पर लगी लंबी कतार नैनीताल। सोमवार से देशभर में लॉकडाउन का तीसरा फेज शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने इस दौरान कुछ चीजों में छूट भी दी है। नैनीताल जिले में छूट का फायदा उठाते हुए लोग सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। शराब के ठेकों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। सोमवार को सरोवर नगरी नैनीताल में हजारों की संख्या में लोग अनावश्यक रूप बाजारों में पहुंचे। इससे बाजारों में अव्यवस्था का माहौल देखा गया। पुलिस-प्रशासन की अपील के बावजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी पूरी तरह से धज्जियां उड़ायी।प्रदेश में आज से शराब की दुकानें भी खोल दी गयी हैं। नैनीताल में शराब की दुकान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। भीड़ को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नैनीताल में दो अंग्रेजी और एक देसी शराब की दुकान है। आबकारी विभाग ने अनियमितता के चलते इन तीनों दुकानों को सील कर दिया था। इस वजह से आज नैनीताल में एकमात्र बियर शॉप खुली है। यहां पर भीड़ लगने के कारण करीब 1 किमी लंबी लाइन लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी धज्जियां कोटद्वार। रोना वायरस से बचाव को लेकर लंबे समय से पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंस अपनाए जाने की अपील के बाद भी लोगों पर इसका कोई खासा असर नहीं दिख रहा है। सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के बाद सोमवार सुबह बाजार खुलते ही खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बैंकों के बाहर भी लंबी कतारें लग गई। इससे सोशल डिस्टेंस का फार्मूला पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। हालांकि इस बीच जानकारी मिलते ही बाजार चैकी इंचार्ज कमलेश शर्मा ने लोगों को समझाकर सोशल डिस्टेंस के साथ ही मास्क लगाने के आदेश का पालन की अपील की।वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन का सोमवार से तीसरा चरण शुरू हो गया है। अभी तक कोरोना से बचाव का सबसे कारगर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग को माना जा रहा है, लेकिन सोमवार को दुकानों व सार्वजनिक स्थानों में लोग से इससे परहेज करते नजर आये। वहीं दोपहिया वाहनों में भी दो और तीन सवारियां बैठ रही है। एक ओर प्रशासन लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील कर रहा है। इसके लिए समय-समय पर ऐसे स्थानों के निरीक्षण भी हो रहे हैं लेकिन फिर भी लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए जाने को लेकर कहीं कोई जागरुकता नहीं दिखी। हालांकि रास्ते में जो भी लोग सोशल डिस्टेंस के बिना खरीदारी करते दिखे उनको सख्ती से हिदायत दी। इस संबंध में सीओ अनिल जोशी ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है। इन नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation देहरादून में दुकानों को खोलने का रोटेशन जारी ओलावृष्टि और वर्षा से कृषि और उद्यान में लगभग 26 करोड़ 34 लाख का नुकसान