ओदेहरादून। जिला अधिकारी देहरादून ने शहर में दुकानों को खोलने का रोटेशन जारी कर दिया है। देहरादून ऑरेंज जॉन में है। केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आज जिलाधिकारी ने दुकानों को खोलने के संबंधित आदेश जारी कर दिया। आवश्यक वस्तुओं की दुकाने सप्ताह के सभी दिन खुलेगी। दुकानों के खोलने का समय भी तीन घंटे बढ़ा दिया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 4 तक दुकानें खुल सकेंगी।





