-101 जमातियों को इंस्टीट्यूशन क्वारेंटाइन में रखा गया देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्वत ने अवगत कराया कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर अब तक कुल 28431 व्यक्तियों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 25 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेज गये है। आज जनपद अन्तर्गत किये गये स्वास्थ्य सर्वेक्षण केे अुनसार 101 जमातियों को इंस्टीट्यूशन क्वारेंटाइन में रखा गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के अन्तर्गत किये गये लाॅक डाउन में कारगी ग्रान्ट एवं भगत सिंह काॅलोनी क्षेत्र मे सामुदायिक निगरानी का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जनपद में आज जांच उपरान्त 4 नये कोरोना संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हुए हैं, जिसके फलस्वरूप जनपद में कुल कोरोना संक्रमित व्यक्ति की संख्या 18 हो गयी है, जिसमें 04 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं। दिहाड़ी मजदूरी करने आये श्रमिकों की कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि में मण्डी समिति केसरवाला रायपुर में चिकित्सक द्वारा कुल 38 श्रमिकों की कांउसलिंग की गयी है। Post navigation लाॅक डाउन अवधि में सभी प्रकार के सैलून व नाई की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेंगीः डीएम मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय में बेहतर समन्वय के लिए केन्द्रीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया