देहरादून। द्वादश ज्योर्तिलिंगों में प्रमुख केदारनाथ यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। हर साल अप्रैल के अंत या फिर मई की शुरुआत में मंदिर के कपाट खुलते हैं और लाखों भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। केदारनाथ सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में से एक है। रुद्रप्रयाग जिले में 11,968 फीट की ऊंचाई पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 24 किलोंमीटर की कठिन यात्रा करनी पड़ती है। इस चढ़ाई को पूरा करने के लिए 3 से 5 दिन लग जाते हैं। कुछ लोग पैदल यात्रा करते हैं, तो कुछ पोनी/पालकी या फिर हैलीकॉप्टर से यात्रा पूरी करते हैं। अगर आप हैलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते,तो आपको पहले बुकिंग करनी होगी। आइए आपको बताते हैं कब, कैसे बुकिंग होगी और कितना किराया लगेगा।

कब से केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं?

सर्दियों के दौरान 6 महीने तक केदारनाथ के कपाट बंद रहे थे। अब 2 मई 2025 से केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे। हैलीकॉप्टर की बुकिंग कब शुरु होगी? आपको बता दें कि, 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से श्री केदारनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग शुरु कर दी है।

कहां से बुकिंग करें

केदारनाथ यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर बुकिंग बुक किया जा सकता है, कितना होगा किराया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केदारनाथ हेली सेवा के किराये में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब सिरसी से केदारनाथ तक का किराय 6060 रुपये, फटा से केदारनाथ तक का किराया 6062 रुपये और गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 8532 रुपये हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। इसके बाद ही आप हैलीकॉप्टर की बुकिंग कर सकते हैं, जब अपने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया हो।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *