देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मियांवाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रूपए की विभिन्न विकास योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके पश्चात उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने घोषणा-पत्र में किए गए। सरकार 85 प्रतिशत से अधिक काम पूरे कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हरेला पर्व पर मात्र एक घंटे में राज्य में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। यह जनसहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है, इसलिए आप भी संकल्प लें कि आप एक पौधा जरूर लगाएंगे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि हमने सरकार के प्रारंभ से ही कभी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया है। मैं कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करूंगा, जिससे कि आपको अपने विधायक के कारण नीचा देखना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अब हमें बार-बार भाजपा को राज्य में लाना है और सरकार के 5 साल को 15 साल में बदलना है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *