देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में 24 मुद्दों पर मुहर लगाई गई। उत्तराखंड सरकार ने आज मानचित्रों की स्वीकृति के लिए वन टाइम सेटेलमेंट योजना को हरी झंडी दे दी है। लंबे समय से इस योजना का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मेंं चमोली में ऋषि गंगा में आयी आपदा में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट ने 2 मिनट का मौन रखा। उत्तराखंड वन विकास निगम में 7 वे वेतनमान के तहत आवास भत्ते को मंजूरी दी गयी। जल विधुत निगम का वार्षिक प्रतावेदन को सदन की पटल पर रखने को मंजूरी दी। ऊर्जा विभाग के तीनों निगमो में एमडी, डायरेक्टर के चयन में बदलाव को मंजूरी। इंदू कुमार पांडेय की रिपार्ट के आधार पर ही एमडी और डायरेक्टर की नियुक्ति होगी। महिलाओं को खातेधारक में लाने का अध्यादेश को मंजूरी तथा हर की पौड़ी से चंडी देवी मंदिर रोपवे को मंजूरी, सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रत्यावेदन की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने को मंजूरी
राज्यपाल के अभिभाषण के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट ने सैंपा जिम्मा, 5 पंचायतों को बनाया गया नगर पंचायत,एक नगर पंचायत से बनी नगर पालिका,
उत्तराखंड में घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, नलकूप श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को विलंब अभिभार में छूट देने की योजना को कैबिनेट ने मंजूरीदी।
230 करोड़ रुपये का ब्याज होगा माफ होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed