देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में क्वारंटाइन के दौरान नियमों का पालन न करने के कारण 19 जमातियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन सेंटर रेफर कर दिया है। इन सभी लोगों को पौंधा स्थित आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है। जहां सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही इनके नमूने जांच के लिए लिए जाएंगे। यूपी के सहारनपुर व मिर्जापुर आदि क्षेत्रों से फरवरी व मार्च माह में जीवनगढ़ और नवाबगढ़ में 19 जमाती आये थे। जिन्हे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मस्जिदों में क्वारंटाइन कर दिया गया था। लेकिन ये लोग लगातार नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। जिससे लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा था। ऐसे में उपजिला चिकित्सालय विकासनगर की टीम ने सभी 19 जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद इन्हे पौंधा स्थित आइसोलेशन सेंटर के लिए रेफर किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चैहान और डॉ. थान सिंह डुंगरियाल ने बताया कि इन सभी लोगों को पौंधा स्थित केंद्र में आइसोलेट करने के साथ ही इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और इनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *