देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य की उपस्थिति में हिंदी राइटर्स गिल्ड, कनाडा ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ को उनके लेखन और साहित्य के लिए प्रतिष्ठित साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया। डा0 निशंक को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री डा0 निशंक एक मूर्धन्य कवि, लेखक, पत्रकार और लोकप्रिय राजनेता हैं। विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रहते हुए भी आपने साहित्य सेवा के प्रति अपना समपर्ण सिद्ध किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह सम्मान लाखों भारतीयों का है जो विदेश में रहकर भारतीयता का प्रचार कर रहे हैं। Post navigation प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल बनीं दून विश्वविद्यालय की नया कुलपति वन सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने को विधानसभा अध्यक्ष से लगायी गुहार