देहरादून। उत्तराखंड में कोविड-19 वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 156 नए कोरोना के संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 93777 हो गई है और 2753 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 05 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  10024 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं।
देहरादून जिले में 56, नैनीताल में 44, हरिद्वार में 15, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में एक-एक, चंपावत में तीन, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में सात और ऊधमसिंह नगर में 13 संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *