देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 301 नए संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार पहुंच गया है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या चार हजार से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो अनुसार सोमवार को 13155 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 12854 सैंपल निगेटिव पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 125 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23, ऊधमसिंह नगर में 20, चंपावत में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़ में सात, अल्मोड़ा में सात, रुद्रप्रयाग में छह, चमोली में चार, टिहरी जिले में दो संक्रमित मिले हैं। Post navigation सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय देगा निःशुल्क नेट-जे आरएफ का प्रशिक्षण, मुहिम से जुड़े 30 विश्वविद्यालय सरकारी आवासों के आवंटन में दिव्यांग कार्मिकों को मिलेगा 04 प्रतिशत आरक्षण