अल्मोड़ा/देहरादून। अल्मोड़ा के कसार देवी के निकट भीषण वाहन दुर्घटना में दो लोगों की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार यहां एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

वहीं, दूसरी ओर देहरादून के प्रेमनगर के झाझरा में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में हुई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *