देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हुई और 355 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 72997 हो गई है। जबकि 4682 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 10805 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी में संक्रमित मामले बढ़े हैं। आज देहरादून जिले में 128 कोरोना मरीज मिले हैं। पिथौरागढ़ में 51, पौड़ी में 39, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 24, चमोली में 24, ऊधमसिंह नगर में 18, अल्मोड़ा में 14, टिहरी में 09, बागेश्वर में छह, चंपावत में छह, उत्तरकाशी में पांच और रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *