देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 376 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 71632 हो गई है, वहीं, 4298 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को 07 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। जबकि अब तक 1162 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 428 मरीज ठीक हो चुके हैं। इन्हें मिलाकर 65530 मरीज ठीक हो चुके हैं।  पिछले 23 दिन में कोविड़ संक्रमण से 142 मौतें हुई।
सोमवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 11058 सैंपल जांच में निगेटिव मिले। आज देहरादून जिले में आज सबसे अधिक 133 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 49, नैनीताल में 47, पौड़ी में 26, चमोली में 24, पिथौरागढ़ में 23, चंपावत में 18, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी व टिहरी जिले में 12-12, अल्मोड़ा में 11, रुद्रप्रयाग में पांच और बागेश्वर जिले में चार संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *