जिलाधिकारी बैठक लेते हुए।
रुद्रपुर। जनपद को हरित बनाने व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन को बढावा देने के लिये उत्तराखण्ड कैम्पा निधि के अन्तर्गत 16 जुलाई को हरेला पर्व पर पौने दो लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया जायेगा। यह बात जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने अपने कक्ष में उत्तराखण्ड कैम्पा निधि के अन्तर्गत विभिन्न वन प्रभागों द्वारा किये जा रहे वित्तीय व प्रशासनिक विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक में कही। उन्होने डीएफओ नितिश मणी त्रिपाठी व अभिलाषा को हरेला पर्व पर वृक्षा रोपण की प्लानिंग करने व पौधो की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हरेला पर्व पर सागौन, आंवला, सीशम, जामुन, इंडोर प्लान इत्यादि पौध लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिन स्थानों पर वृक्षा रोपण किया जाना है उन स्थानों को भी चिन्हित करें। उन्होने कहा कि फलदार पौधो के साथ ही छायादार वृक्षो को भी लगाया जाय। उन्होने कहा प्लांटेशन से जहां वनो की सुरक्षा होती है वही साफ सुथरा पर्यावरण की भी प्राप्ति होती है। उन्होने कहा कि हरेला पर्व हमे प्रकृति व पर्यावरण से जोडता है। उन्होने सम्बन्धित विभाग को हरेला पर्व की जानकारी के सम्बन्ध में लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, प्रभारी अधिकारी कलक्टेªट नरेश चन्द्र दुर्गापाल, वन विभाग के हिमांशु आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *