देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 145 संक्रमित नए मामले सामने आए है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5445 हो गई है। अब 1948 एक्टिव केस हैं। वहीं 3399 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 60 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में गुरुवार को 3473 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3197 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 9003 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज 50 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 03, देहरादून में 68, हरिद्वार जिले में 32, नैनीताल में 31, टिहरी में 04, व उत्तरकाशी में 07 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जिलेवार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या….
  • अल्मोड़ा – 227
  • बागेश्वर – 95
  • चमोली – 82
  • चंपावत- 76
  • देहरादून- 1289
  • हरिद्वार- 1013
  • नैनीताल- 819
  • पौड़ी गढ़वाल- 190
  • पिथौरागढ़- 85
  • रुद्रप्रयाग -67
  • टिहरी गढ़वाल- 492
  • उधमसिंह नगर – 861
  • उत्तरकाशी – 149

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed