देहरादून। पंचायत चुनाव में शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए विकासनगर कोतवाली चैकी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस ने फिर से एक शराब से भरा ट्रक फिर से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के पांवटा की अंतर्राज्यीय सीमा से लगी कुल्हाल पुलिस चैकी पर तलाशी अभियान के दौरान एक ट्रक पुलिस के रोकने के बाद सीधा भाग निकला। ट्रक हरबर्टपुर की ओर भागने लगा। तभी पीछे से पुलिस कर्मियों की टीम भी ट्रक के पीछे लग गयी। पुलिस को पीछा करते देख शराब तस्करों ने ट्रक को शक्ति नहर पुल पार कर बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें पुलिस ने 140 अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक को सीज कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि शराब तस्कर के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम में चैकी प्रभारी कुल्हाल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल मनदीप, राजकुमार और मंजीत सिंह शामिल रहे। पकड़ी गई शराब की कीमत आठ लाख के करीब आंकी गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *