देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1288 निराश्रित पशुओं जिसमें 784 श्वान, 469 गौवंश एवं 35 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 14 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, राशन हेतु 10, भोजन हेतु 1 एवं मेडिकल सहायता हेतु 3 काॅल प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक निदेशक दुग्ध एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा भगत सिंह कालोनी क्षेत्र आटा 120 किलो, चावल 20 किलों, रिफाईण्ड तेल 10 ली0, दाल 15 किलो, चीनी 25 किलो सहित  दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ ही 6 मोबाईल वैन से 32.2 क्विंटल फल-सब्जी एवं 2 वाहन के माध्यम से 490 ली0 दूध उपलब्ध कराया गया। संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर अनियमितता पाये जाने पर 10 व्यापारियोंध्दुकानों के चालान किये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम हेतु लाॅक डाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान उपरोक्त संस्थाओं से सम्बन्धित व्यवस्थापकों को साफ-सफाई बनाये रखने, भोजन को बनाने व भण्डारण एवं पैकिंग के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखने सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इसी क्रम में भगत सिंह कालोनी एवं मुस्लिम कालोनी लक्खीबाग क्षेत्र में क्षेत्रवासियों द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में आज पंजाब नेशनल बैंक का मोबाईल एटीएम जनमानस  हेतु उपलब्ध रहा।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु नियुक्त विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के  आज कुल 140 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थान नमित रमोला द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसमें जल संस्थान मुख्यालय के 40 कार्मिकों को तथा सिविल डिफेंस के 100 कार्मिक शामिल हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *