12 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार देहरादून। पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान 12 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सहसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जाटोवाला के पास संदिग्ध हालत में घुमता दिखाई दिया। जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर आखिर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसपर पुलिस उसे थाने ले आयी। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम गालिब पुत्र जाहिद हुसैन, निवासी ग्राम माजरी थाना सहसपुर, उम्र 34 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पकड़ी गयी स्मैक की कीमत बाजार में साठ हजार रूपए बताई गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रों व अपने चुनिंदा ग्राहकों को नशे का सामान बेचने का काम करता था। तीन सौ पचास ग्राम चरस के साथ एक दबोचा देहरादून। सहसपुर पुलिस ने सभावाला पुल के पास 350 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सभावाला पुल के पास पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। जब पुलिस पूछताछ के लिए उसके पास जाने लगी तो वह पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने लगा। किन्तु गश्त के दौरान पुलिस की मजबूत घेराबंदी के कारण वह भागने में असफल रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास तीन सौ पचास ग्राम चरस के साथ एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई। जिसपर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आयी। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम ओमवीर पुत्र सोमपाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम माण्डला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फनगर (उ0प्र0), हाल निवासी किरायेदार आकाश चोई बस्ती सहसपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation दो दर्जन गांवों को जलापूर्ति करने वाले बौन्स्याड़ी गदेरा का अस्तित्व संकट में शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का दायित्व होताः मदन कौशिक