उत्तराखंड

होटल के कमरे से मिला दिल्ली के पर्यटक का शव

मसूरी/देहरादून। दिल्ली से मसूरी घूमने आया एक पर्यटक होटल के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय जसविंदर भट्टी निवासी पंजाबी बाग दिल्ली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जसविंदर भट्टी बीती देर रात को मसूरी पहुंचे थे और एक होटल में कमरा लिया था। सुबह जब काफी देर तक वे बाहर नहीं आए तो होटल के स्टाफ ने कमरे के गेट को खोलने की कोशिश की, लेकिन लॉक नहीं खुला। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो अंदर जसविंदर भट्टी का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने वृद्ध मृतक का शव कब्जे में लेकर परिजनों को भी जानकारी दे दी है। वहीं, पुलिस अभी इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *