उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के लिए 250 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड में सिखों के प्रमुख धर्मस्थल हेमकुंड साहिब के लिए 250 श्रद्धालुओं का पहला जत्था  बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। बता दें 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।


हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में तीन काउंटर होंगे। यह केंद्र सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *