उत्तराखंड

हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। सजग सांस्कृतिक समिति एवं विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की वार्षिक -2022 एवं लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल की पुस्तक मनोभाव का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक, भक्तिमय तथा देशभक्ति की प्रस्तुतियां दी गयी।
विश्व संवाद केन्द्र की वार्षिक-2022 का विमोचन करते हुए
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सुरेंद्र कश्यप अधिष्ठाता पंत कृषि विश्वविद्यालय ने कहा कि भारतीय संस्कृति का सृजन ऋषि-मुनियों ने किया है और उन्होंने इस संस्कृति में संस्कार की व्यवस्था दी है जिसमें जीवन भोग से संतृप्त नहीं होना बताया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति त्यागमयी है और इसी के आधार पर जीवन में आनंद की अनुभूति की जाती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जन और मन हिंदू संस्कृति में पका है, आज भारत दुनिया का समक्ष हिंदुत्व के भाव और विश्वकल्याण की भावना को लेकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदू जन एवं मन से ही एक गणतंत्र की स्थापना की जा सकती है और जिस का संचालन हिंदू विचार तथा हिंदू अर्थव्यवस्था का हिंदू सामाजिक व्यवस्था के आधार पर किया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व आईएएस रवि प्रकाश अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति विज्ञान के आधार पर है जिसमें साम्राज्यवाद वाद की अवधारणा नहीं है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीय संस्कृति को ध्वस्त करने के लिए बहुत प्रयास किए किंतु वह इसमें सफल नहीं हुए भारतीय समाज आज अंग्रेजों द्वारा स्थापित शिक्षा पद्धति के गिरफ्त में है।
चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष अवकाश प्राप्त आईएएस रवि प्रकाश अरोड़ा, तुलाज इंस्टीट्यूट के चैयरमैन सुनील जैन, उद्योगपति अशोक विंडलास ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम में संध्या जोशी के भव्या सांस्कृतिक ग्रुप ने लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। सृष्टि काला ने अपनी टीम के साथ लोक गीत कत्थक नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मनोभाव में आरएसएस के क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल के संपादकीय व अन्य लेखों का समावेश किया गया है।
इस अवसर पर पूरे परिसर को ध्वज पताका व रंगोली से सजाया गया। कश्मीर फाइल्स के बाल कलाकार मास्टर तन्मय लोहानी को समिति ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि उद्योगपति अशोक विन्डलास, व्यवसायी पंकज बिजल्वाण, आचार्य अरुण प्रकाश, सुनील जैन कर्नल मनमोहन चौबे, सुरेंद्र मित्तल, चैतन्य भंडारी,  लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पंत ने किया।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक भगवती प्रसाद, व्यवस्था प्रमुख अनिल नंदा, कैंट विधायक सविता कपूर, सजग समिति अध्यक्ष पवन शर्मा, संजीव जैन, योगेंद्र सिंह, जगमोहन राणा, चंद्रमोहन गौड़, उदयवीर, सुनील बिष्ट, अजय कांत शर्मा, शार्दुल, अनिल रावत आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *