देहरादून। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर सोमवार को धरने का 407वां दिन पूरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण के मंच पर गोवर्धन पूजा में भी उत्साह के साथ भाग लिया।
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के कार्यकर्ताओं ने विचार मंथन कर सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड में विभिन्न हादसों, आपदाओं में मरने वालों के परिजनों को एक समान अनुकंपा राशि की नीति बनाए। अभियान के मुख्य रणनीतिकार मनोज ध्यानी ने कहा कि हाल ही में राज्यपाल की ओर से ड्यूटी के दौरान मरने वाले तीन पुलिसकर्मियों के लिए महज एक लाख की राशि देने की घोषणा की गई। यह नाकाफी है। ध्यानी ने कहा कि इससे पूर्व भी टिहरी में हुए हादसों में मारे गए लोगों के परिजनों को कहीं कम तो कहीं ज्यादा राहत राशि प्रदान की गई। जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि डकरा में पुल गिरने से मरने वाले दो मजदूरों को तो अनुकंपा की राशि आज तक भी घोषित नहीं की गई। अभियान ने ऐसे मौकों पर एक समान राहत राशि जारी किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अभियान आने वाले दिनों में मंडाण जागरण के कार्यक्रमों को बड़े स्तर आयोजित करने पर विचार कर रहा है। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र प्रधान, राकेश चंद्र सती, कृष्णकांत कुनियाल, देवेंद्र सिंह रावत, प्रवीण गुसांई, जसवंत सिंह जंगपांगी, प्रभात डंडरियाल, सुभाष रतूड़ी, भगवान सिंह, सूर्य प्रकाश शर्मा, विरेश चैधरी, सचिन थपलियाल, कमलकांत आदि मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *