उत्तराखंड

हर 100 दिनों के काम का रिपोर्ट कार्ड जनता को देगी सरकार: सीएम धामी

अल्मोड़ा। कल्याणिका हिमालय देवस्थानाम कनरा डोल आश्रम के धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए है वह उनको पूरा करने लिए तेजी से कार्य कर रही है। सरकार हर 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी।
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में 21 तीर्थ यात्रियों की मौत अव्यवस्थाओं के कारणनहीं हुई।सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणिका हिमालय देवस्थानाम कनरा डोल आश्रम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में पहुंचे। जहां उन्होंने मां राजराजेश्वरी का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने श्रीयंत्र के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कन्याओं का पूजन किया। पूजन के बाद विधि विधान के साथ धर्म ध्वजा पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए सरकार के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि डोल आश्रम पर्यटन की दृष्टि से बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।यहां देश का सबसे बड़ा 1765 ग्राम का श्रीयंत्र लगा हुआ है। इसकी ऊर्जा पूरे देश के साथ सनातन संस्कृति को भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चारों धामों के विकास के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण तीर्थ यात्रा नहीं हो पाई थी। इस बार ढाई गुना से अधिक तीर्थ यात्री चार धाम पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लोगों से अपील की जो अभी मेडिकली फिट नहीं है वह यात्रा पर ना आएं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना आएं इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने डोल आश्रम के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *