उत्तराखंड

हरियाणा में चुनाव प्रचार करने जाएंगे उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में सहायता हेतु विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में सहायता हेतु भेजा जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस नेता एस.पी. सिंह इन्जीनियर एवं राजसिह साध को पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, तिलकराज बेहड एवं पुष्कर दुर्गापाल को फरीदाबाद, ललित फस्र्वाण एवं राजेन्द्र टंगडिया को तिगांव, बडकल, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, शोभाराम, कुल्दीप चैधरी, मानवेन्द्र सिंह को बल्लभगढ़, (पलवल) हथीन, होडल, पलवल, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी लाडवा, शाहबाद, थानेसर, पूनम भगत पेहवा, धीरेन्द प्रताप एवं शिल्पी अरोड़ा, नन्दन रावत गुरूग्राम, सोहना मनोहर लाल शर्मा, ममतेज शर्मा, महेश राणा, अशोक उपाध्याय एवं मोहन राणा साधौरा, जगाधरी, डाॅ0 संजय पालीवाल, लालचन्द शर्मा, डाॅ0 प्रतिमा सिंह एवं सुनित सिंह राठौर यमुनानगर सिटी, रादौर, पी0के0 अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल एवं नवीन जोशी भिवानी, तोशम, भवानीखेड़ा, लोहारू, सतपाल ब्रहमचारी, महावीर वशिष्ठ, आकाश भाटी जुलाना, सफीदों, जींद, उचानाकला, नरवाना, शूरवीर सिंह सजवाण मेहम, रोहतकर्, अर्येन्द्र शर्मा एवं गौतम डोगरा गढीसांपला किलोई राजेश रस्तोगी, सत्यनारायण शर्मा कालानौर, अम्बरीश कुमार एवं मुरली मनोहर पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, सुभाष चैधरी, सतीश कुमार, यूनिस चैधरी लण्ढौरा इसराना, समालखां, राजपाल बिष्ट एवं मुशर्रफ अली पटौदी, बादशाहपुर, मातवर सिंह कण्डारी, लाखीराम बिजलवाण एवं होशियार सिह रावत अम्बाला सिटी, अम्बाला कैन्ट, रामयश सिंह नारायणगढ़, मुलाना, सूर्यकान्त धस्माना, राजेश चमोली, देवेन्द्र बुटोला एवं त्रिलोक सजवाण पंचकुला, गोदावरी थापली एवं गरिमा दसौनी, कालका, राजपाल खरोला एवं रामविलास रावत गुहला, कलायत, कैथल, पुंडरी, सागर मनवाल एवं रश्मि चैधरी गुहाना, सोनीपत, गनौर, खरखौदा, बरौदा, महेश शर्मा राई, भुवन कापडी, जयेन्द्र रमोला, प्रदीप तिवारी हिमांशु बिजलवाण, भूपेन्द्र लिंगवाल एवं राकेश नेगी नीलोखेडी, इन्द्री, करनाल, घरौंदा, असंद, अरूण शुक्ला किन्नू, हिमांशु गावा, राजेश प्रताप सिह एवं स0 नवतेज सिंह  कालनवाली, डबवाली, रानिया, सिरसा, ऐलानाबाद, हरिकृष्ण भट्ट एवं विरेन्द्र रावत आदमपुर, उकलाना, हांसी, बरवाला, हिसार, नलवा, नारनौड, ताहिर अली, कमरखान ताबी एवं राव शाहिद अहमद नूह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तेलूराम, एवं सतीश दाबडे नारनौल, नंगल चैधरी, राजेश्वर पैन्यूली अटेली, महेन्द्र गढ़, संजय भट्ट एवं रेणु नेगी बहादुरगढ़, राजेन्द्र चैधरी, एवं सुशील राठी बादली, झज्जर, बेरी तथा नारायण पाल को बधरा एवं चरखी दादरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण हरियाणा विधानसभा चुनावों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के उपरान्त पूरे हरियणा प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS