देहरादून। हरिद्वार स्टेशन पर बुधवार सुबह एक हादसा हुआ, जहां प्लेटफार्म पर खड़ी एक बोगी में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की बोगी बुधवार सुबह 9 बजे प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी थी। तभी अचानक बोगी से धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने बोगी को चपेट में ले लिया। इस घटना के रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में रेलवे प्रशासन ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।  घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उसके बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *