हरिद्वार।  अगर आप हरिद्वार कुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो चिंता मत करिए आप हरिद्वार में होने वाले शाही स्नान को घर बैठे देख सकते हैं। हरिद्वार कुंभ में आगामी 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान की लाइव कवरेज की जायेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कुछ चिन्हित स्थानों पर बड़ी–बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कुंभ की सजीव झलकियां दिखाई जाएंगी। यह अहम जिम्मेदारी दूरदर्शन को सौंपी गई है। शनिवार को हरिद्वार स्थित सीसीआर टॉवर में आज महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, आईजी मेला श्री संजय गुंजियाल और दूरदर्शन के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल ने दूरदर्शन की टीम को कुंभ कवरेज के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शाही स्नान की कवरेज के लिए दूरदर्शन को जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में ड्रोन से कवरेज का ट्रायल करने पर भी विचार किया गया। सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान ने कुंभ मेला नोडल अधिकारी (मीडिया) श्री मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि दूरदर्शन को मीडिया सेंटर और चयनित स्थानों पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दूरदर्शन अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन शाही स्नानों के दौरान 7 घंटे का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *