विकासनगर। विभागीय अनदेखी के चलते हइया अलसी सकनी मोटर मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्ष 2007 में बने मार्ग का करीब एक दशक बाद भी डामरीकरण नहीं हुआ है। इससे मार्ग पर सफर जोखिमभरा साबित हो रहा है। हइया, अलसी, सकनी सहित सात गांवों को सड़क सेवा से जोड़ने के लिए वर्ष 2007 में इस मार्ग का निर्माण हुआ था। मार्ग बनने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर भी जगी। इतना ही नहीं, ग्रामीणों को मार्ग का लाभ भी मिला। लेकिन, करीब 12 वर्षों से विभाग ने मार्ग के डामरीकरण की कोई सुध नहीं ली है। जिसके चलते मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। मार्ग पर बने गड्ढों के कारण लोगों का जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण जयपाल सिंह पंवार, कृपाल सिंह पंवार, मायाराम पंवार, चमन सिंह बिष्ट, मेहन्द्र सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह, बलबीर सिंह आदि ने बताया कि इन दिनों किसानों का सीजन का समय चल रहा है। लेकिन, उबड़ा खाबड़ इस मार्ग पर किसान अपनी नगदी फसलों से भरे वाहन नहीं चला पा रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि सड़क चैड़ीकरण व डामरीकरण के लिए पीएमजीएसवाई के तहत स्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा गया है। धन की स्वीकृति के आधार पर कार्य कराया जाएगा। Post navigation सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियन्त्रण के दिए निर्देश प्रेमनगर लूटकांड का खुलासा करने में दो सप्ताह बाद भी पुलिस नाकाम