पौड़ी। जनपद के राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4जी.  इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेकर देहरादून लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का वाहन भरसार में पलट गया, गनीमत रही कि कैबिनेट मंत्री बाल बाल बचे गये। बताया जा रहा है कि हादसे में कैबिनेट मंत्री सहित उनका स्टाफ सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। उनके साथ यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी थे। इस हादसे में स्वास्थ्य मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनका स्टाफ भी था।

बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला था जिस पर गाड़ी चढ़ने के बाद पलट गई। यह हादसा बीच रास्ते में भरसार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जबकि कुछ को हल्की फुल्की चोटें आई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *