हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के मौके पर हरकी पैड़ी और हरिद्वार के अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किए।
सोमवती अमावस्या स्नान सभी अमावस्याओं के स्नान में प्रमुख माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया पुण्य कर्म कभी नष्ट नहीं होता। सोमवार की तड़के से ही हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान है कि करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस बार रविवार से ही अमावस्या का पुण्य काल शुरू हो गया था। इसलिए एक दिन पहले ही लोग हरिद्वार पहुंचने लगे। ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने लगी। इस दौरान व्यवस्थाएं बनाने के लिए  पुलिस भी सतर्क रही। इसके साथ ही ऋषिकेश में भी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं, गंगा की सहायक नदियों में भी स्थान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। वहीं अन्नकूट के पावन पर घरों और विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *