उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय में ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ द्वारा यह अभियान 09 से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान पर मुख्यमंत्री ने ‘हिमालयी जन सरोकार’ पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बीज बम अभियान बेहद सराहनीय कार्य है। जानवरों हेतु जंगलों में खाद्य की उपलब्धता हो, इस दिशा में बीज बम अभियान एक अच्छा प्रयोग है। यह वैज्ञानिक तरीके से चलाया जा रहा अभियान है, जिसकी लागत भी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान तभी सफल होते हैं, जब उनमें अधिक से अधिक जन सहभागिता हो। आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के बारे में गम्भीरता से सोचना होगा। इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य के समग्र विकास के लिए विचारों की श्रृंखला ‘बोधिसत्व’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों के सुझाव लिये जा रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *