• -भाजपाइयों ने धोरख वार्ड में निकाली 08 किलोमीटर लम्बी जनजागरुकता यात्रा
देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस पर देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के अभियान के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 05 धोरणखास के चिड़ोवाली मैदान से अमन विहान विहार, मन्दाकिनी विहार होते हुए कण्डोली पुल तक आठ किलोमीटर लम्बी जन-जागरूकता यात्रा तथा प्लास्टिक सफाई अभियान संचालित किया गया।
       कार्यक्रम की अगुआनी कर रहे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में पहले भारत को खुले में शौच से मुक्ति तथा स्वच्छता का अभियान छेड़ा जो कि आज एक आंदोलन बन चुका है। इसी कड़ी के अगले पायदान में पूरी दुनिया को एक नई राह दिखाते हुए खतरनाक होते जा रहे प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ 15 अगस्त 2019 से अभियान छेड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जनता की व्यापक भागीदारी से ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। जनता को इस अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाने की आवश्यता है। यह अभियान इसी जनजागरूता की कड़ी है। इस दौरान कई क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाए गए। इस अवसर पर भाजपा के मण्डलाध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंजीत रावत, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल, मंसूर खान, पार्षद चुन्नी लाल, अजय कार्की आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed