देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश में 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2344 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा में एक, चमोली में 09, हरिद्वार में 13, देहरादून में 07, उत्तरकाशी में एक, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में चार-चार और टिहरी में छह केस सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक 1486 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 796 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 27 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। देेश में कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अब तक 60 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को टिहरी जिले में तीन और स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण मिला था। बाहरी राज्यों से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 15 मार्च को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया था। तब से अब तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एम्स ऋषिकेश में कार्यरत एक नर्सिंग ऑफिसर में पहला कोरोना केस मिला था। तब से अब तक 60 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 606 पहुंची
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 46 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 89 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 7 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 606 हो गई है, जिनमें 136 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 263 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 2 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 7 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 237 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 621 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 16 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयोंध् स्वास्थ्य कार्मिकों को 102 एन-95 मास्क, 500 ट्रिपल लेयर मास्क, 58 पी.पी.ई किट, 200 वीटीएम वायल, 177 सेनिटाइजर, 103 सर्जिकल गलब्स, 1500 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।