रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में शौच के लिए खेत में गई बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदगी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
सितारगंज से सटे एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उसकी पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद किशोरी ने मामले की जानकारी माता-पिता को दी। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री दुष्कर्म के बाद से काफी क्षुब्ध और परेशान हो गई थी। इसी वजह से उसने 22 मार्च की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, कोतवाल सलाउद्दीन ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन जैसे ही सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पवन राणा व शिवकुमार के खिलाफ धारा 354 376 डी व 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *