देहरादून। उत्तराखंड में सहायक अध्यापक से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को शासन ने प्रवक्ता भूगोल सामान्य शाखा के पदों को छोड़कर अन्य 1846 पदों पर पदोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद डीपीसी के बंद लिफाफे खुल सकेंगे। शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के 1949 खाली पदों को पदोन्नति से भरा जाना था। इनमें से 1846 पदों पर 30 जुलाई 2019 को डीपीसी हुई थी। जबकि भूगोल सामान्य शाखा के 103 पदों पर 18 जून 2019 को हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद डीपीसी की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भूगोल सामान्य शाखा के पदों को छोड़ते हुए अन्य पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई की जाए। Post navigation ग्रामप्रधान अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहींः मुन्ना सिंह सीएम के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में चार लोग गिरफ्तार