उत्तराखंड

शहीद जवान राजेन्द्र सिंह नेगी का गंगा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

देहरादून। शहीद जवान राजेन्द्र सिंह नेगी का गुरुवार को हरिद्वार में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता श्री रतन सिंह ने मुखाग्नि दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके आवास पर जाकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार जनों के साथ हर समय खड़ी है।

बता दें शहीद राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिक शरीर बुधवार देर शाम देहरादून लाया गया जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके एंबीवाला स्थित आवास में रखा गया, जिसके बाद उनके पार्थिक देव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *