देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एवं निवर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने इसके आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को शत्रुघ्न सिंह ने मुुख्य सूूचना आयुुक्त के पद से कार्यकाल के करीब छः माह पूर्व ही  त्यागपत्र दिया था। श्री शत्रुघ्न सिंह की नियुक्ति मुख्य सूचना आयुक्त के रुप में 28 फरवरी 2022 तक के लिए नियुक्ति हुई थी।

शत्रुघ्न सिंह ने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में करीब छह माह पूर्व ही उन्होंने पद से त्यागपत्र दिया। शत्रुघ्न सिंह 17 नवंबर, 2015 में राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने थे। करीब एक साल उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *