देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड विधानसभा परिसर की बाहरी दीवार पर नंदा देवी राजजात यात्रा के भित्ति चित्र (म्यूरल) के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जिसका अनावरण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल 29 जून को करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर देहरादून स्थित विधानसभा भवन को सुंदर एवं लोक संस्कृति से ओतप्रोत बनाने की दृष्टि से परिसर की बाहरी दीवार पर नंदा देवी राजजात यात्रा का भित्ति चित्र के रूप में निर्माण किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को यह भित्ति चित्र आकर्षण का केंद्र होगी साथ ही हमारी लोक संस्कृति की जानकारी भी इसके माध्यम से आमजन एवं हमारी भावी पीढ़ी प्राप्त होगी।विधानसभा अध्यक्ष ने भित्ति चित्र के साथ ही एक सेल्फी प्वाइंट बनाने की भी बात कही है। जिस पर कि लोग अपनी फोटो खींचकर कर अपनी संस्कृति के साथ जुड़ सकते हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *