देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि वह भाजपा और जनता के लिए कार्य करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें आगामी चुनाव नहीं लड़ाया जाए।

बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से विधायक हैं। त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने के लिए वह कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव नहीं लड़ने के साथ ही एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें हार का डर सता रहा है? दूसरी ओर, राजनैतिक सूत्रों की माने, तो त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। अगर, त्रिवेंद्र सिंह रावत वाकई में चुनाव नहीं लड़ेंगे तो बीजेपी के सामने भी समस्या खड़ी हो जाएगी। ऐसे में पार्टी हाईकमान को डोईवाला विधानसभा सीट के लिए किसी जिताऊ उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारना होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *