8 Jul 2025, Tue

विक्षिप्त बेटे ने दरांती से काट डाला मां का सिर

हल्द्वानी। गौलापार के उदयपुर गांव में 32 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां की दराती से गर्दन काट कर हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद युवक अपने मकान के एक कमरे में बंद हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ की उसे काबू करना चाहा तो वह कुल्हाड़ी हाथ में लेकर गांव में भाग खड़ा हुआ इस दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसे पकडना चाहा तो युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। तकरीबन पौने घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों उसे पकड़ चोरगलिया पुलिस थाने पहुंचाया। मां के शव का पंचनामा करके मोर्चरी पहुंचाया गया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी लालकुआं राजीव मोहन दल बल के साथ मौके पर डटे हुए गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर गौलापार गांव के सोबन सिंह अपने परिवार के साथ लोगों के खेतों को आधे पर लेकर खेती करते हैं। उनके परिवार में पत्नी जमोती देवी, बड़ा बेटा डिगर सिंह, छोटा भाई तारा सिंह और डिगर सिंह की पत्नी व एक बच्चा है। डिगर सिंह को दौरे पड़ते हैं और वे दौरे के दौरान आक्रामक हो जाता है। इससे पहले भी वह कई बार परिजनों के साथ हाथापाई कर चुका है। उसका इलाज चल रहा है। आज सुबह सोबन सिंह किसी काम से चले गए थे। सुबह लगभग आठ बजे मां जमोती देवी भी खेतों पर काम करने चली गई। इसी दौरान डिगर सिंह आक्रामक हो गया। वह अपने घर से सीधे खेत पर गया और 52वर्षीय मां जमोती देवी को खेत पर ही पीटने लगा। इसके बाद वह बाल पकड़ कर मां को लेकर घर तक लाया और घर के बाहर लाकर उसे जमीन पर लिटा कर दराती से उसकी गर्दन काट दी।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चोरगलिया पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय जोशी तुरंत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों दरवाजा खुलवाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन डिगर सिंह ने दरवाजा नहीं खोला। अंततरू पुलिस ने दरवाजा तोड़ डाला। दरवाजा टूटते ही डिगर सिंह कुल्हाड़ी हाथ में लेकर बाहर की ओर निकल भागा। ग्रामीण और पुलिस उसके पीछे- पीछे दौड़ी इस बीच पड़ोसी इंद्रजीत ने उसे लगभग पकड़ ही लिया था, लेकिन डिगर सिंह ने कुल्हाड़ी से इंद्रजीत सिंह पर ही हमला बोल दिया। उसे निजी नैनीताल रोड, हल्द्वानी के निजी चिकितसालय में भर्ती कराया गया है। तकरीबन पौने घंटे के दौड़ भाग के बाद डिगर सिंह को पुलिस ने दबोच ही लिया। उसे चोरगलिया पुलिस थाने ले जाया गया है। जबकि मां जमोती देवी के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है। पुलिस ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *