-कहा, कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती, इसलिए कर रही विरोध
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों के लिए है। लेकिन कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है, इसलिए विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 भाजपा संगठन और सरकार के जिए उपलब्धियों भरा रहा। पार्टी द्वारा 26 लाख सदस्य बनाए गए। केंद्र से राज्य को 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा बाह्य साहयतायित योजनाएं मिली।
बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि साल 2019 बीजेपी के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा। पार्टी ने पहली बार लोकसभा की पांचों सीटों को लगातार दोबारा जीतने का श्रेय हासिल किया। नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, सहकारिता चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की। पार्टी ने राज्य में 13 में से 11 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया। सात में से पांच नगर निगम भाजपा ने जीते। अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई है। आने वाले साल में इसमें और इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 250 में से 230 मंडल गठित कर दिए हैं। केंद्र से राज्य को 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा बाह्य साहयतायित योजनाएं मिली। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों के लिए है। लेकिन कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है, इसलिए विरोध कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा विपक्ष को बेनकाब करेगी। विपक्ष इस मुद्दे पर गैरजिम्मेदार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एनआरसी व सीएए में बड़ा अंतर है। पत्रकार वार्ता में पार्टी के मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन, दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया सहप्रमुख शादाब शम्स, बलजीत सोनी आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *