पौड़ी। जिला समाज कल्याण विभाग में कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिला से काम लिए जाने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी ने मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब किया। हालांकि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने ऐसी किसी भी महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाए जाने से साफ मना किया। वहीं, महिला के ड्यूटी पर स्वयं आने की बात भी स्वीकारी है। बृहस्पतिवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को एक शिकायती पत्र सौंपा।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में लॉकडाउन के दौरान एक गर्भवती महिला कर्मचारी से कार्य लिया जा रहा है। जबकि शासन की ओर से निर्देश जारी है कि गर्भवती महिला, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की महिला कर्मचारी मां को कोरोना ड्यूटी मे छूट प्रदान की गई है।
बावजूद इसके जिलासमाज कल्याण विभाग मे एक गर्भवती महिला से कार्य लिया जा रहा है। नमन चंदोला की शिकायत पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा को तलब किया। हालांकि जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा ने किसी भी गर्भवती महिला कर्मचारी से कार्य लिए जाने की बात से साफ मना किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *