देहरादून। देहरादून के रायपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर बैंक कॉलोनी में सम्पूर्ण लाकडाउन होने के बाद से शुरु किये जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों तथा महिलाओं को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी सहयोग हेतु आश्वासन दिया।

दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि बैंक कॉलोनी दुर्गा मंदिर समिति लाकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक भोजन तथा राशन पहुंचाने का काम किया। इस काम में रायपुर विधायक उमेश कुमार काऊ ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय महिलाओं द्वारा जोर शोर से भोजन तैयार कराने में  अपना सहयोग दिया गया। समिति द्वारा भोजन वितरण में रायपुर थाना की ओर से दिए जा रहे सहयोग हेतु भी आभार व्यक्त किया।

इस कार्य मेंं मंदिर के आचार्य राजेश, सुनील गुप्ता, देवेंद्र सिंह नेगी, रवि खन्ना ,अजय नरूला, विजय नेगी, महिपाल सिंह, सौरभ ठाकुर ,मोहित शुकला,सुधांशु ठाकुर, छितिज शर्मा, वंश शुक्ला, आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *