ऋषिकेश। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रानीपोखरी पुलिस ने सख्ती की है। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चार वाहनों का चालान और एक वाहन सीज किया गया है। लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने के लिए रानीपोखरी थाना पुलिस ने बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पांच लोगों का बिना वजह दुपहिया वाहन सड़क में दौड़ाने पर एमवी ऐक्ट में चालान करने के साथ एक वाहन सीज किया गया। रानीपोखरी थानाध्यक्ष राकेश शाह बताया की लॉकडाउन का सख्ती से लोगों से पालन कराया जा रहा है। मगर कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वे बिना कारण सड़कों पर आ रहे हैं। इससे अव्यवस्था हो रही है। लिहाजा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया की दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि चार का कोर्ट चालान और एक वाहन सीज किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *